**** Welcome to Knowledge Management Center Blog of KV OEF Hazratpur / **** Participate in online Quiz and use E-resources during work from home period. अच्छी किताबों को पढ़ना, पिछली सदियों के बेहतरीन व्यक्तियों के साथ बातचीत करने के समान है। - डेसकार्टेस

Wednesday, September 14, 2022

हिंदी पखवाडा - 2022




हिंदी पखवाडा - २०२२ के सन्दर्भ में केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार हेतु निम्नलिखित ऑफलाइन एवं  ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन कर रहा है -
1. पुस्तक प्रदर्शनी
2. प्रार्थना सभा  में हिंदी पुस्तकों की समीक्षा
3. जीवनी लेखन (कक्षा 6-8 एवं 9-12 के लिए दो वर्गों में 
5. ऑनलाइन हिंदी भाषा / व्याकरण प्रश्नोत्तरी
6. कहानी सुनाओ प्रतियोगिता 
7. हिंदी पुस्तक वाच
8. पुस्तक वार्ता 


Monday, September 12, 2022

स्वच्छ भारत अभियान - 2022

 


स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया।

केन्द्रीय विद्यालय ओईएफ़ हज़रतपुर द्वारा स्वच्छता पखवाडा - 2022 के सन्दर्भ में एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी (Online Quiz) का आयोजन किया जा रहा है | यह प्रतियोगिता सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों हेतु खुली है | आप सभी प्रतिभागिता हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें एवं ज्ञानवर्धन कर राष्ट्र के विकास एवं स्वच्छता में भागीदार बनें   -

Thursday, September 8, 2022

स्वास्थ्य, पोषण एवं पर्यावरण प्रश्नोत्तरी - 2022

 


माह सितम्बर में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं ई कचरा से सम्बंधित भारत सरकार की  विभिन्न महत्वपुर्ण महत्वकांक्षी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं | इस सन्दर्भ में केंद्रीय  विद्यालय ओईएफ़ हजरतपुर विद्यार्थियों, अभिभावकों  एवं शिक्षकों में जागरूकता फ़ैलाने  के उद्देश्य से  एक प्रश्नोत्तरी गतिविधि का आयोजन कर रहा है | इस  गतिविधि में सभी की प्रतिभागिता वांछित है : 

प्रश्नोत्तरी गतिविधि में भाग लेने हेतु क्लिक करिए

Sunday, September 4, 2022

Teacher's Day; Activities 2022

 

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। देश के पहले उप-राष्‍ट्रपति डॉ राधाकृष्‍णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। 

डॉ. राधाकृष्णन के जन्म उत्सव पर केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर निम्नलिखित 2 गतिविधियों को आयोजित कर रहा है -

1. क्रॉसवर्ड पज़ल

2. ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी

उक्त दोनों गतिविधियाँ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से सम्बंधित  हैं, सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से निवेदन है कि गतिविधियों में प्रतिभागिता कर राष्ट्र के महान  शिक्षक को शत - शत नमन करें | प्रतिभागिता हेतु लिंक नीचे दिए गए है : 

CROSSWORD PUZZLE TEACHER'S DAY


ONLINE QUIZ TEACHER'S DAY